Saturday, 10 February 2018
सारिका की सफलता की कहानी
ये कहानियों जो आपके सामने रखी जा रही है। ये सभी महिलाओं के संघर्ष की हैं। ये कहानियां बेहद आम महिलाओं की हैं। इनके पास न तो बड़ी डिग्री है और ना ही बहुत सा पैसा या अनुभव। ये सीधी-सादी सी सफलता की कहानियां आपको प्रेरित करें और सफलता की राह दिखाएं यही आशा है।
मु यमंत्री युवा उद्यमी योजना से देवास की सारिका चंद्रात्रे के जीवन में खुशहाली के रंग नुमाया हो गए हैं। इस योजना से जुड़कर आज वे सफल उद्यमी हो गई है। देवास शहर की सारिका पति अजय चन्द्रात्रे गायत्री विहार कालोनी की गृहणी है।
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित देवास में ष्ष्कलर उद्यमष् के लिये मु यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन किया था। तब तो यह नहीं कहा जा सकता था कि वह औद्योगिक क्षेत्र में 6.7 लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाकर पुरूषों के बराबर खड़ी रह पायेंगी। लेकिन सारिका चन्द्रात्रे उन महिलाओं में से एक थी जो कि अपने पति के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर ष्ष्कलर उद्यमष् में सफलता अर्जित कर रहीं हैं।
दूसरों को दे रही हैं काम
सारिका ने बताया कि वह दो बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ा रही हैं तथा पति के सहयोग से कार्यकर 15 प्रतिशत मार्जिन रोजगार में प्राप्त हो रहा हैंए जो 6.7 कामगारों का वेतन एवं अन्य खर्च के बाद प्राप्त होता हैं। उन्होंने बताया कि वे कलर बनाने के साथ ही वाल पुट्टी का काम भी करते हैं तथा उनके द्वारा बनाये गये कलर कई प्रसिद्ध क पनियों के कलर के बराबर खरीदें जाते हैं। जो कोई भी उनके द्वारा बनाये गये कलर एक बार लेता या उपयोग करता हैं। उसकी मांग दूसरी बार भी होती हैं।
कारोबार को और बढ़ाएंगे
उद्यमी सारिका ने बताया कि अब वे इस कारोबार को बडे स्तर पर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने अभी पंजाब नेशनल बैंक औद्योगिक शाखा देवास से 25 लाख रुपए का ऋण लिया हैंए उसे शीघ्र ही जमाकर एक करोड़ रुपए का ऋण लेंगे।
मुख़्यमंत्री को दे रहे हैं धन्यवाद
उद्यमी सारिका ने कहा मु यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा संचालित मुख़्यमंत्री युवा उद्यमी योजनाष् उनके लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना का लाभ लेने के बाद उनका जीवन खुशनुमा हो गया है। इसके लिये वे सदा मुख़्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देंगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment